Speech On Azadi Ka Amrit Mahotsav in Hindi 2022 आदरणीय प्रधानाध्यापिका जी, अध्यापकगण और मेरे प्यारे साथियों आप सभी को मेरा शुभप्रभात और इस आजादी का अमृत महोत्सव की बहुत-बहुत सारी शुभकामनाएँ। मेरा नाम तनिषा मिश्रा है और मैं नवीं कक्षा में पढ़ती हूँ। आज मैं आपके समक्ष इस शुभ अवसर पर एक छोटा-सा भाषण प्रस्तुत कर रही हूँ। 15 अगस्त 2022 को हमारे भारत देश की आजादी के 75 साल पूरे हो जाएंगे। आजादी की 75वीं वर्षगाँठ को भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव के तौर पर मना रहा है। इस महोत्सव को मनाने का निर्णय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 12 मार्च 2021 को लिया गया था, यह कार्यक्रम 15 अगस्त 2023 भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा। इस महोत्सव का आगाज गुजरात के साबरमती आश्रम से किया गया। इस उत्सव में जन-जन की भागीदारी है। अमृत महोत्सव का मतलब नए विचारों का अमृत, नए संकल्पों का । अमृत और आत्मनिर्भरता का अमृत है। इस महोत्सव से भारत अपने स्वतंत्रता सेनानी, अपनी संस्कृति, अपनी गौरवशाली प्रतिभा और उपलब्धियों का जश्न मना रहा है। इसको मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वतंत्रता सेनानियों
My vision for India in 2047 Essay in Hindi जाति धर्म का भाव नहीं, विकसित अर्थव्यवस्था का आधार होगा, 2047 में सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। हमारा देश भारत 15 अगस्त सन 1947 को अंग्रेजों की 200 वर्षों की गुलामी से आजाद हुआ था। आजादी को 75 वर्ष पूरे होने को हैं। इस अवसर पर सम्पूर्ण देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। 25 वर्ष बाद सन 2047 में देश को आज़ाद हुए 100 वर्ष हो जाएंगे। आने वाले यह 25 वर्ष देश के लिए अमृत काल है। हालांकि देश बीते 75 वर्षों से निरन्तर विकास के पथ पर अग्रसर है किंतु आने वाले 25 वर्षों में हम भारतवासियों को उतना सामर्थ्यवान बनना होगा, जितना हम पहले कभी नहीं थे। सन 2047 को लेकर हमें लक्ष्य निर्धारित करना होगा कि आखिर आज़ादी के 100 वर्ष पूरे होने पर हम भारत को कहां देखते हैं। इसके लिए सबको मिलझुलकर देश के विकास हेतु प्रयास करना होगा ताकि हममें सामूहिकता की भावना जगे और खंडित सोच से मिटे। वास्तव में, इस अमृत काल का लक्ष्य है एक ऐसे भारत का निर्माण, जहां दुनिया का हर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर हो, ताकि विकास पथ पर हमलोग निरंतर फर्राटे भरते रहें। इस