"चुनाव पर निबंध "
"चुनाव हैं लोकतंत्र का आधार,
अवश्य करें उपयोग अपना मताधिकार ।"
प्रस्तावना-
चुनाव या निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र का अहम अंग है। यह लोकतंत्र की एक अभिन्न प्रक्रिया है जिसके द्वारा लोग अपने प्रतिनिधियों को चुनते हैं। चुनाव के द्वारा ही आधुनिक लोकतंत्र में विधायिका के विभिन्न पदों पर आसीन होने के लिये व्यक्तियों को चुना जाता है। चुनाव के द्वारा ही क्षेत्रीय एवं स्थानीय निकायों के लिये भी व्यक्तियों का चुनाव होता है। वर्तमान में तो चुनाव का प्रयोग व्यापक स्तर पर प्रत्येक स्थान पर होने लगा है।
चुनाव का महत्व-
लोकतंत्र में चुनाव का विशेष महत्व होता है। चुनाव के माध्यम से राजनीतिक नेताओं को शांतिपूर्वक कुशलता के साथ चुना जाता है। इसके अलावा, किसी राष्ट्र के नागरिक अपना वोट डालकर एक ऐसा नेता चुनते हैं, जिसे सर्वसहमति प्राप्त होती है।
चुनाव की एक खास बात यह भी है कि यदि जनता किसी नेता के कार्य से खुश नहीं है तो उसे सत्ता से हटा भी सकती है। लगभग सभी लोकतांत्रिक देशों में आम नागरिकों को स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की अनुमति है।
चुनाव वह उपकरण है जो सत्ता को आम नागरिकों के हाथों में सौंपता है। अतः लोगों को चुनाव के महत्व को समझना चाहिए और बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए आना चाहिए।
भारतीय लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया -
भारतीय लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया अलग-अलग स्तर पर की जाती है। देश के संविधान में संपूर्ण देश के लिए एक लोकसभा तथा राज्यों के लिए अलग-अलग विधानसभा का प्रावधान है। संविधान के भाग 15 में अनुच्छेद 324 से अनुच्छेद 329 तक निर्वाचन की व्याख्या की गई है। भारत में वोट डालने की कोई कानूनी बाध्यता नहीं है और यह नागरिकों का अधिकार है, कर्तव्य नहीं ।
चुनाव के वक्त पूरी प्रशासनिक मशीनरी चुनाव आयोग के नियंत्रण में कार्य करती है। चुनाव की घोषणा होने के पश्चात आचारसंहिता लागू हो जाती है और हर राजनैतिक दल, उसके कार्यकर्ता और उम्मीदवार को इसका पालन करना होता है।
निष्कर्ष -
चुनाव लोकतंत्र को अराजकता और ताना शाही से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चुनाव देश की उन्नति और विकास के लिए अति आवश्यक है।
यह मौजूदा सरकार के कामकाज पर भी नजर रखता है क्योंकि उन्हें अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद जनता के सामने पेश होना पड़ता है। यदि सरकार की नीतियां और कामकाज जनता के कल्याण के खिलाफ हैं तो उन्हें चुनाव के दौरान हटाया जा सकता है।
"चुनाव है लोकतंत्र का इक ऐसा फरमान, सही सरकार है चुनकर आती जिससे, करती जनकल्याण।"
Also read: Arunachal Pradesh Foundation Day Essay In English
Also read: Can sanitation program make India clean and clear?
Also read: Developed India Developed Railway Essay
Also read: Essay On Black Day 14 February in English
Also read: Essay On Making The World Kinder Place in English
Also read: Essay on Lakshadweep For Students & Children's
Also read: Essay on Mission Shakti Yojana in English
Also read: Indigenous Technologies For Viksit Bharat Essay
Also read: Industrial Safety Essay In English
Also read: Life And Teachings Of Chhatrapati Shivaji Maharaj Essay
Also read: Majhi Shala Sundar Shala Nibandh In Marathi
Also read: Matdan Jan Jagruti Nibandh Marathi
Also read: Essay On Garbage Free India in English
THANK YOU SO MUCH
I know the election phases is so important part for the democracy of any country, right now no country has the stable politics stability. talking about the southern asian countries. But the thing is that I need an extra boost for my ebook and need to hire best transcription writing service because it's being too late for me to submission.
ReplyDelete